
नोएडा, 10 अगस्त . सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर Police और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. इसी क्रम में Police कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने Monday को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और बरसात के दौरान जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का जायजा लिया.
अधिकारियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के लिए 8 मुख्य कांवड़ मार्ग और 6 साइड मार्ग चिन्हित किए गए हैं. इन मार्गों पर इस वर्ष डाक कांवड़ की संख्या अधिक रहने की संभावना को देखते हुए Police बल की तैनाती बढ़ाई गई है. कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त Policeकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. निरीक्षण के दौरान सीपी लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.
अधिकारियों ने Policeकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्गों से ही सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाए. बरसात के मौसम को देखते हुए भी Police और प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पिछले 5 वर्षों में हादसों वाले हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है. इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की भीड़, जाम या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल Police तक पहुंच सके.
गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ मार्गों पर कुल 20 संवेदनशील जोन चिन्हित किए गए हैं. इन संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है. अधिकारियों का उद्देश्य है कि कांवड़ियों की भीड़ के बीच किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके. कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीक का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों की निगरानी करीब 4 हजार cctv कैमरों के जरिए की जा रही है. इन कैमरों से मिलने वाले फुटेज की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है.
Police अधिकारियों का कहना है कि cctv और ड्रोन सर्विलांस के जरिए भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों और संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है. किसी भी आपात स्थिति में संबंधित टीम को तत्काल मौके पर भेजने की व्यवस्था की गई है. कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में करीब 4 हजार Policeकर्मियों को कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है. Police बल को अलग-अलग क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों के हिसाब से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इसके अलावा यातायात Police और स्थानीय Police की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं. महाशिवरात्रि के दिन जिले के 208 मंदिरों में विशेष Police बल की तैनाती की जाएगी. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास Police की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. Police और प्रशासन की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी. यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, cctv निगरानी, ड्रोन सर्विलांस और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के जरिए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content