नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, छात्रा बोलीं- उम्मीद है पेपर अच्छा आएगा

New Delhi, 21 जून . पूरे देश में नीट-यूजी 2026 परीक्षा Sunday को दोबारा आयोजित की जा रही है. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा के दोबारा कराए जाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Madhya Pradesh के जबलपुर में परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रा अपेक्षा ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक होने के बाद तनाव हो गया है. हमने अच्छी तैयारी की है. उम्मीद है कि आज का पेपर अच्छा जाएगा. एक और छात्रा निहारिका तिवारी ने कहा कि पहले पेपर लीक होने से काफी तनाव का माहौल है. अब भी डर का माहौल है. पेपर लीक होने से आत्मविश्वास कमजोर हो गया है.

Madhya Pradesh Government में मंत्री दिलीप अहिरवार ने नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि जो बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उनको सफलता मिले.

Haryana Government में मंत्री आरती राव ने कहा कि सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं! उम्मीद है कि छात्र अच्छे से परीक्षा देंगे.

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है और छात्रों को अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए.

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि परीक्षा अच्छी तरह से संपन्न हो जाए. पिछली बार पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, आरोप लगाने वालों को बताना चाहिए कि उनके शासन में ऐसा नहीं हुआ क्या? ऐसी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. सब चीजों के लिए कानून बनाए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में नीट की दोबारा परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के 127 केंद्रों पर 50,000 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

Himachal Pradesh की राजधानी शिमला में नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है; नौ केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रश्न पत्रों को Police व आईटीबीपी की सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाया गया है.

एसडी/एएस