
लंदन, 13 जून . इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक की उम्र 14 बरस है.
यह घटना Friday शाम करीब 7 बजे चेल्म्सफोर्ड स्थित सेंट्रल पार्क चेल्म्सफोर्ड में हुई, जहां आपातकालीन सेवाओं को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला. Police के अनुसार, तमाम प्रयासों के बावजूद पैरामेडिक्स उसे बचा नहीं सके और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की जांच शुरू करते हुए Police ने ऑकलैंड क्लोज चेल्म्सफोर्ड में एक पते पर छापेमारी की, जिसके बाद 14, 17 और 18 वर्ष के तीन किशोरों को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपी फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में हैं.
एसेक्स Police ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और उन्हें विशेष प्रशिक्षित अधिकारियों की सहायता प्रदान की जा रही है.
Police की आधिकारिक साइट पर जारी बयान में डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लिडिया जॉर्ज ने घटना को दुखद बताया. उन्होंने कहा, “इस वक्त एक परिवार गहरी पीड़ा से गुजर रहा है और Police पीड़ित जनों की निजता का सम्मान करने की अपील करती है.” उन्होंने कहा कि Police मामले की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पूरी गंभीरता से जांच कर रही है.
Police ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जनता के लिए कोई और खतरा नहीं है. हालांकि, चूंकि घटना एक व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर हुई थी, इसलिए Police ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास कोई जानकारी है, तो वह जांच में मदद के लिए सामने आए.
उनके अनुसार, “छोटी-सी जानकारी भी जांच में अहम साबित हो सकती है.”
डीआई जॉर्ज ने लोगों से अफवाहों और अटकलों से बचने की भी अपील की, क्योंकि इससे पीड़ित परिवार को अतिरिक्त दुख हो सकता है और जांच प्रभावित हो सकती है. उन्होंने अंत में कहा कि आने वाले दिनों में चेल्म्सफोर्ड क्षेत्र में Police की मौजूदगी बनी रहेगी, ताकि स्थानीय समुदाय को भरोसा और सुरक्षा का एहसास कराया जा सके.
–
केआर/
Skip to content