छिंदवाड़ा में सीएमएचओ और तहसीलदार सहित तीन अधिकारी निलंबित

छिंदवाड़ा 7 अगस्त Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव प्रशासनिक कसावट लाने की मुहिम छेड़े हुए हैं.साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं.इसी क्रम में उन्होंने Chief Minister जन विश्वास अभियान की शुरुआत करते हुए छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार और एक पटवारी को निलंबित कर दिया है. Chief Minister यादव ने Friday को छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान की शुरुआत की . इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिकारी Friday के दिन कार्यालय में नहीं रहेंगे बल्कि जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करेंगे साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी करेंगे.

Chief Minister मोहन यादव को छिंदवाड़ा के कुछ अधिकारियों के संबंध में शिकायत मिली जिस पर उन्होंने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी तहसीलदार और एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश दिया . Chief Minister यादव ने Friday को छिंदवाड़ा में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि Chief Minister जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से होना हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है. इस अभियान के तहत प्रत्येक Friday को अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाय क्षेत्र में जाकर आमजन से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे.

Chief Minister मोहन यादव ने आगे कहा कि मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बन रहा हूं. सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे. यही Chief Minister जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य है. दरअसल, प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य में Chief Minister जन विश्वास अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत मंत्रालय से लेकर जिले तक के सभी अधिकारी अब से प्रत्येक Friday को दफ्तर छोड़कर फील्ड में जनमानस के सामने होंगे.

उन्होंने कहा कि जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव, शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करना, फील्ड की वास्तविक स्थितियों का फीडबैक प्राप्त करना, प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना और प्रशासन की पारदर्शी और संवेदनशील छवि का निर्माण करना है. इस अभियान में प्रत्येक सप्ताह Friday के दिन संपूर्ण प्रदेश में अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी स्तर पर कोई बैठक आयोजित नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि यह दिन केवल फील्ड भ्रमण को समर्पित रहेगा. Bhopal से लेकर संभाग और जिले तक सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड भ्रमण पर रहेंगे और अभियान में Chief Minister , मंत्रीगण, शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे. जिला कलेक्टर एक सप्ताह पूर्व भ्रमण का क्षेत्र चिन्हित करेंगे और जन-प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे.

एसएनपी/पीएम