पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या

पिंपरी-चिंचवड़, 2 अगस्त . Maharashtra के पिंपरी-चिंचवड़ से एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते जहरीली दवा पीकर पति-पत्नी और बेटी ने अपनी जान दे दी.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद पिल्ले (50) नवंबर 2024 तक डॉन बॉस्को कंपनी में नौकरी करते थे. उनकी पत्नी सिरजा पिल्ले (45) मोरवाड़ी के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में समन्वयक के रूप में काम करती थीं और बेटी पूर्णिमा पिल्ले (19) चिंचवाड़ के एस एम कॉलेज से कंप्यूटर साइंस के दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रही थी. तीनों लोग मोरवाड़ी, पिंपरी, पुणे के रहने वाले थे.

बताया जा रहा है कि जहरीली दवा का धुआं सूंघने से विनोद पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिरजा और पूर्णिमा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई.

इस मामले की जांच के दौरान Police ने घटनास्थल से तीनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं. संत तुकाराम नगर Police थाने के वरिष्ठ Police अधिकारी सुहास आव्हाड ने बताया कि Police ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो उन्हें एक सुसाइड नोट, जहरीली दवा की बोतल और एक बर्तन में जला हुआ कोयला मिला.

बताया गया कि आत्महत्या करने से पहले विनोद पिल्ले ने एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे आर्थिक तंगी के कारण सामूहिक रूप से आत्महत्या कर रहे हैं और उनकी आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए.

जब कुछ रिश्तेदारों ने पिल्ले परिवार के सदस्यों को फोन किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद पास में रहने वाले रिश्तेदार उनके घर पहुंचे और दरवाजा बंद नहीं था. रिश्तेदार ने जैसे ही दरवाजे को धक्का दिया, वह खुल गया. तीनों अचेत अवस्था में मिले. इसकी जानकारी सोसाइटी के लोगों को मिलते ही Police को सूचना दी गई. अब Police मामले की जांच कर रही है.

एएमटी/पीएम