तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइक-स्कूटी और 8 मोबाइल बरामद

नोएडा, 7 मई . नोएडा के फेस-1 थाने की Police ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, 8 चोरी एवं स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं. बरामद वाहन नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे.

Police के अनुसार, फेस-1 थाने की Police ने Thursday को मैनुअल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-8 स्थित एफ-95 के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ चीढ़ा (24 वर्ष), अनिल कुमार उर्फ गोलू (30 वर्ष) और सुशील मिश्रा उर्फ बाबा (29 वर्ष) के रूप में हुई है.

तीनों आरोपी थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के ग्राम छिजारसी के रहने वाले हैं. Police जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. आरोपी पहले कॉलोनियों, सोसायटियों, फैक्ट्रियों और कंपनियों के आसपास रेकी करते थे. इसके बाद पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे. चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था, ताकि Police की नजर से बचा जा सके.

यही चोरी के वाहन बाद में मोबाइल स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किए जाते थे. Police के मुताबिक, गिरोह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था. आरोपियों के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, लूट, स्नैचिंग, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

मुख्य आरोपी सूरज उर्फ चीढ़ा पर अकेले 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, अनिल कुमार और सुशील मिश्रा के खिलाफ भी कई संगीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं. Police का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी