
Patna, 16 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 151 ग्राम स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से 1,715 पुड़िया स्मैक, एक ऑटो और 4,298 रुपये नकद बरामद किए हैं. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
नगर Police अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार ने Thursday को बताया कि वरीय Police अधीक्षक Patna के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नेउरा थाना Police को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग एक ऑटो से विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मौजूद है.
सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर Police अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन तथा अनुमंडल Police पदाधिकारी, दानापुर-2 के नेतृत्व में नेउरा थाना और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने मधुपुर पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई. Police के अनुसार, ऑटो में चालक के अलावा दो महिलाएं सवार थीं. उनके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर काले रंग की पांच पॉलीथिन बरामद हुईं, जिनमें कुल 1,715 पुड़िया स्मैक रखी हुई थी. वजन करने पर इसकी मात्रा 1 किलो 151 ग्राम पाई गई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुद्धा कॉलोनी निवासी रोमा कुमारी और खुशी कुमारी तथा मसौढ़ी निवासी ऑटो चालक मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है. Police ने मादक पदार्थ की ढुलाई में प्रयुक्त ऑटो और 4,298 रुपये नकद भी जब्त कर लिए हैं. संकेत कुमार ने बताया कि नेउरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
Police उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि स्मैक कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी. पूछताछ में कुछ अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि Patna Police मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान जारी रखे हुए है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content