राजस्थान: चितौड़गढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत

चित्तौड़गढ़ (Rajasthan ), 7 जुलाई . प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो वो किसी पर भी रहम नहीं खाती. ऐसी ही एक हृदयविदारक घटना Rajasthan के चितौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र के गांव लुनखन्दा से सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई.

मृतकों में दादा, दादी और उनका पौत्र शामिल हैं. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां Tuesday को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. Police मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. उनके मुताबिक, यह सभी खेत में ही बने झोपड़ी में रहकर अपने फसल की निगरानी कर रहे थे. ये फसल की रखवाली के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपूरा – सुखानंदजी मार्ग स्थित खेत पर रुके थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Monday रात क्षेत्र में तेज बरसात के साथ तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया गया कि मृतक बद्रीलाल और इसका पुत्र खेत पर अलग-अलग झोपड़ों में रहते हैं. हादसे के समय बद्रीलाल, पत्नी चंद्रीबाई और पौत्र विशाल एक ही झोपड़ी में सोए हुए थे. तेज धमाके की आवाज सुन कर पास की झोपड़ी में सोया पुत्र और बहू दौड़कर आए. अंदर जाकर देखा तो तीनों के शरीर से धुआं निकल रहा था.

इसके बाद बेटे ने ग्रामीणों को सूचना की. सूचना मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर आए. तीनों को तुरंत कनेरा सीएचसी ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

उधर, मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र मय जाप्ता मौके और अस्पताल पहुंचे. Police ने तीनों के शव कनेरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम Tuesday को किया जा रहा है. Police ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

एसएचके/पीएम