
लातेहार, 21 जून . Jharkhand के लातेहार जिले में Police ने Sunday को एक बड़ी आपराधिक वारदात अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
जिले के Police अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बनालात स्थित एक स्टोन क्रशर और माइंस में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है. सूचना के आधार पर अनुमंडल Police पदाधिकारी (महुआडांड़) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
कार्रवाई के दौरान Police ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे भोला उर्फ भोला कुमार गंजू, विनोद कुमार गंजू और फलीन्द्र गंजू को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक लूटी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए.
जांच में पता चला है कि बरामद मोटरसाइकिल चंदवा थाना क्षेत्र से लूटी गई थी. इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी उसी लूटकांड से जुड़े बताए गए हैं. Police ने रंगदारी मांगने के एक अन्य मामले में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
Police अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता कई अन्य मामलों में भी सामने आई है. इनमें हजारीबाग जिले के पगार ओपी क्षेत्र में 8 जून 2026 को हुई फायरिंग की घटना भी शामिल है. लातेहार और आसपास के जिलों में दर्ज अन्य मामलों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों में भोला कुमार गंजू (22) और विनोद कुमार गंजू (20) चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव के निवासी हैं, जबकि फलीन्द्र गंजू (29) लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव का रहने वाला है. Police ने बताया कि फलीन्द्र गंजू के खिलाफ डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. मामले की आगे जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content