कासगंज में मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद में भी एक बदमाश घायल

कासगंज/गाजियाबाद, 20 अगस्त . उत्तर प्रदेश के कासगंज और गाजियाबाद में Police और आरोपियों के बीच मुठभेड़ के दो मामले सामने आए हैं. कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में Police ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में Police मुठभेड़ के दौरान एक चेन स्नैचर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

कासगंज Police के मुताबिक, अमांपुर थाना Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गो मांस की तस्करी में शामिल हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने इलाके में घेराबंदी की. Police अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में जावेद उर्फ जाविद के पैर में गोली लगी. उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

Police ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य आरोपियों आलेहसन और मशरूम को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों के कब्जे से करीब एक क्विंटल मांस, तीन अवैध तमंचे, छह कारतूस, 315 बोर के हथियार, एक मोटरसाइकिल और मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं. मामले में अमांपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उधर, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान Police और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. Police के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. Police टीम ने संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने भागने की कोशिश की और Police पर फायरिंग कर दी.

Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शादाब उर्फ शाहरुख के पैर में गोली लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका साथी समीर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शादाब की Police काफी दिनों से तलाश कर रही थी. मुखबिर की सूचना के आधार पर Wednesday रात गिरफ्तार किया है. फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया जा रहा है. गिरफ्तार शादाब से पूछताछ की जा रही है. Police ने घायल आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस तथा स्कूटी बरामद की है.