बेंगलुरु में व्यापारी से 20 लाख की लूट, सीआईडी इंस्पेक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Bengaluru, 20 जून . Bengaluru के मादिवाला इलाके में केरल के एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उससे 20 लाख लूटने के मामले में सीआईडी के एक Police इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. Police ने आरोपियों के खिलाफ डकैती, हमला, धमकी और आपराधिक साज़िश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police अधिकारियों ने बताया, केरल के रहने वाले 40 वर्षीय मुहम्मद मुहिन के बेटे जुनीश बाबू एके ने 19 जून की सुबह मादिवाला Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ 15 जून 2026 को Bengaluru आए थे और मादिवाला स्थित व्हाइट स्टोन लॉज में ठहरे हुए थे.

जुनीश बाबू ने Police को बताया कि उनके एक परिचित नवीन ने उन्हें एक ट्रेडिंग योजना में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था. इस योजना में कम समय में अधिक रिटर्न मिलने का दावा किया गया था. इसी भरोसे के चलते वह अपने साथ 20 लाख रुपए नकद लेकर Bengaluru पहुंचे थे, ताकि उक्त योजना में निवेश कर सकें.

आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पहले से साजिश रची और मौका पाकर जुनीश बाबू पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें धमकाया और उनके पास मौजूद 20 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने Police से संपर्क किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर मादिवाला Police स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया. Police ने डकैती, मारपीट, आपराधिक धमकी और आपराधिक साज़िश से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान Police ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुपेंद्र रेड्डी, वसंत कुमार और सीआईडी Police इंस्पेक्टर महेश कनकगिरी के रूप में हुई है. Police यह भी जांच कर रही है कि कथित ट्रेडिंग योजना के नाम पर पीड़ित को Bengaluru बुलाने की साज़िश पहले से रची गई थी या नहीं.

Police आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य संभावित पहलुओं की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पीएम