
हैदराबाद, 18 अगस्त . राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शमशाबाद यानी हैदराबाद) से विशाखापत्तनम जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 208 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद विमान की व्यापक जांच शुरू कर दी गई.
जानकारी के अनुसार, शमशाबाद-विशाखापत्तनम इंडिगो फ्लाइट 208 को लेकर बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की. सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विमान की गहन तलाशी ली जा रही है और हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. यात्रियों और विमान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
वहीं, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या ग्रुप की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटे हैं.
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है, और अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
इससे पहले, Rajasthan के Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) को Tuesday को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी jaipur Police कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई, जिसके बाद Police और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.
सूचना मिलते ही डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. Police ने तुरंत जांच शुरू कर दी और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान तथा धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुट गई. हालांकि, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की है.
पिछले कुछ समय से लगातार देश के तमाम संस्थानों, स्कूलों, एयरपोर्ट, फ्लाइट आदि को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल, कॉल आदि मिल चुके हैं. हालांकि, ये सभी कॉल फेक साबित हुए हैं. फिर भी, एहतियात के तौर पर Police/प्रशासन एसओपी का पालन सुनिश्चित करते हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content