मुंबई: ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकी हमले की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Mumbai , 6 मई . देश की आर्थिक राजधानी Mumbai स्थित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर Wednesday को एक धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया. कॉलर ने फोन पर दावा किया कि इन दोनों होटलों में आतंकवादी हमला होने वाला है.

धमकी मिलने के तुरंत बाद होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना Mumbai Police को दी. सूचना मिलते ही Mumbai Police और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया.

Mumbai Police के अनुसार, धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और कॉलर की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया. इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए Police ने कॉलर को ट्रेस कर Mumbai के सायन इलाके से उसे हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Mumbai Police के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने घरेलू समस्याओं से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. Police के अनुसार, आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है और उससे पूछताछ जारी है.

इसके अलावा, Wednesday को ही Rajasthan के बारां और बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद इमारतों को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ाई गई.

अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल Wednesday सुबह मिला. इसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी. ईमेल में कुछ अजीब बातें भी लिखी थीं, जैसे लाल साड़ी या लाल शर्ट पहनने वाले किसी भी व्यक्ति को अंदर न आने दिया जाए. ईमेल में मानव बम इस्तेमाल करने की बात भी कही गई थी, साथ ही कुछ भ्रामक जानकारी भी दी गई थी.