‘बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात’, सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला

प्रतापगढ़, 7 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ से कांग्रेस और Samajwadi Party पर तीखा Political हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल आज जाति और आस्था के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जबकि Samajwadi Party ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. ऐसे दलों को आस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ Tuesday को प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में 384 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और Samajwadi Party के पास जनता के सामने रखने के लिए केवल दो मुद्दे बचे हैं- जाति के नाम पर विभाजन और सनातन आस्था पर प्रहार. हाल के दिनों में इन दलों ने India की सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था पर हमला करने की कोशिश की है, लेकिन जनता उनकी मंशा को अच्छी तरह समझ चुकी है.

सीएम योगी ने कहा, “जो कांग्रेस कभी कहती थी कि भगवान राम और भगवान कृष्ण का अस्तित्व ही नहीं था, वही आज अयोध्या और आस्था की बात कर रही है. कांग्रेस और Samajwadi Party ने कभी बाबरी ढांचे का समर्थन किया और उस पर घड़ियाली आंसू बहाए. अब ये गिरगिट की तरह रंग बदलकर आस्था की राजनीति कर रहे हैं.”

उन्होंने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, उसे आस्था की बात करने का कोई अधिकार नहीं है. रामभक्त अगर अयोध्या की आस्था की बात करें तो वह स्वाभाविक है, लेकिन जिन दलों ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा या रामभक्तों का दमन किया, वे आस्था का नाम लेकर केवल Political लाभ लेना चाहते हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती Governmentों पर धार्मिक स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धार्मिक विरासत से जुड़े स्थलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनाने में किया गया. ऐसे लोगों को यह बताना चाहिए कि वे किस आस्था की बात कर रहे हैं.

Chief Minister ने दावा किया कि देश और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस और Samajwadi Party की राजनीति को समझ चुकी है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है. प्रदेश Government विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है तथा यही डबल इंजन Government की प्राथमिकता है.

विकेटी/एसके