रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों ने ही हर धर्मस्थल को विवादित बनाया : सीएम योगी

बस्ती, 10 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बस्ती से Samajwadi Party पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, उन्होंने ही प्रदेश के धार्मिक स्थलों को विवादों में झोंकने का काम किया. उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए, हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई गई और अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करने वालों तक पर लाठी-गोली चलती थी.

Chief Minister ने कहा कि डबल इंजन Government ने आस्था, सुरक्षा और विकास को साथ लेकर प्रदेश की तस्वीर बदली है. उन्होंने बस्ती में 504 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए विपक्ष पर कानून-व्यवस्था, शिक्षा, बिजली और विकास के मुद्दों पर भी जमकर निशाना साधा. बस्ती में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Samajwadi Party आज आस्था की बातें कर रही है, जबकि उसका पूरा Political इतिहास भगवान राम और सनातन आस्था का विरोध करने वाला रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यही वे लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधाएं खड़ी कीं, भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाए और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. Chief Minister ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों ने ही हर धर्मस्थल को विवादित बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्ण मंदिर विवाद को वर्षों तक लटकाए रखा गया, पवित्र हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई गई और अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करने वालों तक पर लाठीचार्ज और गोली चलवाई जाती थी.

उन्होंने कहा कि यह आस्था का नहीं, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतीक था. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया और अयोध्या आज दुनिया के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government ने जहां माता शबरी के नाम पर श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की, वहीं धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी.

Chief Minister ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,500 से अधिक मंदिरों का पुनरोद्धार कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि प्रदेश वही है, जनता वही है, लेकिन Government का चेहरा बदलते ही परिणाम भी बदल गए. पहले सरकारी संसाधनों का उपयोग कब्रिस्तान के नाम पर होता था, जबकि आज वही धन सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण तथा विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है. वक्फ और जमीन कब्जों का जिक्र करते हुए Chief Minister ने आरोप लगाया कि पहले गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे और वक्फ के नाम पर लोगों को उजाड़ा जाता था.

उन्होंने दावा किया कि बस्ती में Samajwadi Party की Government के दौरान उसके जिला अध्यक्ष तक अपनी जमीन नहीं बचा पाए थे और भाजपा कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद कब्जा हटाया गया. Chief Minister ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर भी प्रदेश की तस्वीर बदली है. पहले दंगे होते थे, बेटियां असुरक्षित रहती थीं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था. आज अपराधियों में कानून का भय है और महिलाओं की सुरक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि Samajwadi Party ने नकल को व्यवस्था का हिस्सा बना दिया था, जिससे युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया. अब Chief Minister मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को कक्षा 12 तक गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. योगी ने कहा कि कभी प्रदेश बिजली संकट से जूझता था और बस्ती में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने को मजबूर थे. आज प्रदेश में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है और गांव से लेकर शहर तक बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है.

Chief Minister ने 84 कोसी परिक्रमा का उल्लेख करते हुए कहा कि Samajwadi Party की Government इस परिक्रमा को रोकती थी, जबकि डबल इंजन Government न केवल इसे निर्बाध संपन्न करा रही है, बल्कि मखौड़ा धाम से अयोध्या तक पूरे परिक्रमा मार्ग का विकास भी कर रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को नई गति मिलेगी.

– विकेटी