
रामपुर, 30 जून . अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला.
रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और ‘जय श्रीराम’ के नारों का विरोध करते थे, वही आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को रामपुर के शाहबाद में करीब 690 करोड़ रुपए की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करने के साथ Samajwadi Party और कांग्रेस पर Political, सांस्कृतिक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर तीखे प्रहार किए. अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जारी Political विवाद का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं, जिन्होंने पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलवाई थीं.
उन्होंने कहा, “2017 से पहले जब रामभक्त ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा लगाते थे, तब उन पर गोलियां चलाई जाती थीं. ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठियां बरसाई जाती थीं. आज वही लोग आस्था की दुहाई दे रहे हैं. यह जनता की ताकत है कि उन्हें अपना रुख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा.”
Chief Minister ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है. प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है.
Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था. बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय में जीते थे, किसान परेशान थे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियां निकलते ही ‘चाचा-भतीजे की जोड़ी’ वसूली में जुट जाती थी और धांधली के कारण कई भर्तियों पर अदालत को रोक लगानी पड़ती थी. उस दौर में विकास केवल ‘एक सैफई परिवार और रामपुर के एक परिवार’ तक सीमित था, जबकि गरीब, दलित और आम जनता उपेक्षित रही. आज प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, बेहतर कानून-व्यवस्था और तेज विकास के कारण हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है.
रामपुर की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पैचवर्क, वायलिन निर्माण और मेंथा उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. रामपुर कभी जमीन कब्जाने और अन्याय की राजनीति के लिए चर्चा में रहता था, लेकिन अब यहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है. गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे की संस्कृति समाप्त हुई है और Government बिना भेदभाव सभी तक विकास का लाभ पहुंचा रही है.
कांवड़ यात्रा, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले त्योहारों और यात्राओं में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि आज कांवड़ यात्रा से लेकर दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी और अन्य पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकास, विरासत तथा सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है.
–
विकेटी/एसके
Skip to content