
Patna, 5 जून . खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए कथित हमले को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस गोलीबारी की बात कही गई थी, अब उसी दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
नीरज कुमार ने कहा कि जिसने गोली चलने का आरोप लगाया था, अब वही सवालों के घेरे में आ गया है. उनके सुरक्षाकर्मी और बाउंसर Police की हिरासत में हैं तथा मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये लोग बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब बच्चों को उकसाकर आंदोलन में भेज दिया जाता है, उनके खिलाफ मामले दर्ज हो जाते हैं और बाद में ये लोग उनकी जमानत के लिए भी आगे नहीं आते.
उन्होंने कहा कि Police सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. जदयू नेता ने मामले में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है.
Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व Prime Minister जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक रूप से भाजपा और Prime Minister मोदी के लिए महत्वपूर्ण है. जनता के लिए भी यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनता ने ही उन्हें इतने लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया है.
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास न तो नीति है, न नियत है और न ही नेतृत्व है. उनका आरोप था कि विपक्ष नीतियों पर बहस नहीं करता, बल्कि आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता है. उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के साथ दिखना भी नहीं चाहते.
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा पूर्व Chief Minister लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में कटौती को लेकर उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता होने के बाद भी लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा मिली हुई थी. उनकी पत्नी एवं पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी को हाई सिक्योरिटी मिली हुई थी. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी को भी सुरक्षा मिली थी और उनकी बहन को भी सुरक्षा प्रदान की गई है.
उन्होंने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दिया है और सुरक्षा संबंधी निर्णय स्थापित सुरक्षा मानकों के अनुरूप लिए जाते हैं.
–
एएमटी/एएस
Skip to content