
Patna, 23 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते हैं.
Patna में से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते. कांग्रेस ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं. माओवादियों और नक्सलियों जैसी हरकतें अब कांग्रेस कर रही है.”
उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा कार्यालय के बाहर पहले भी विरोध-प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन हमने कभी पेशेवर गुंडे नहीं बुलाए और न ही पत्थर जमा किए. कांग्रेस ने कथित तौर पर ट्रकों में भरकर पत्थर मंगवाए थे और सोची-समझी साजिश के तहत लाठी-डंडे लेकर लोगों को बुलाया था.”
शाहनवाज हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा, “कांग्रेस नेताओं को पता होना चाहिए कि उन्होंने जो हरकतें की हैं, उनका कड़ा जवाब दिया जाएगा. Police को सारी फुटेज दे दी गई हैं और कार्रवाई होगी.”
हुसैन ने पेपर लीक मामलों पर Prime Minister Narendra Modi के फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के बयान का स्वागत किया. शाहनवाज हुसैन ने कहा, “Prime Minister ने देश के छात्रों और युवाओं को एक सीधा संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि पेपर लीक की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे.”
उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल आंदोलन के कंधे पर सवार होना चाहते हैं. मुद्दाविहीन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों के भविष्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है.
शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा, “नीट पेपर दोबारा सफल रहा है, लेकिन विपक्ष जिस तरह की हरकतें कर रहा है, वह मर्यादा की सीमा लांघ रहा है. Government वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन अगर वार्ता हुई तो विपक्ष की पोल खुल जाएगी. उनके राज्यों में कितने पेपर लीक हुए, यह भी सामने लाया जाएगा.”
इसके साथ ही शाहनवाज हुसैन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “Prime Minister मोदी ने हमेशा देश के युवाओं की फिक्र की है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं. पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने का ऐलान ऐतिहासिक है. यह जाहिर करता है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मोदी Government का संकल्प अडिग है. विपक्ष छात्रों की आड़ में Political रोटी सेंकने की कोशिश बंद करे. ये वक्त उन्हें भड़काने का नहीं बल्कि दलीय राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के हित में मिलकर फैसले लेने का है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content