
New Delhi, 21 जून . India ने Sunday को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम किया. Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह जीत दूसरों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया और खुशियां दीं. एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि यह जीत दूसरों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 जीतकर हमारे देश की महिला हॉकी टीम ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है. यह सफलता देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा है. सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं.”
हॉकी एसोसिएशन ऑफ Odisha ने लिखा, “भारतीय हॉकी के गढ़, Odisha से हम इस जीत का जश्न बेहद गर्व और खुशी के साथ मना रहे हैं. बधाई हो, टीम इंडिया. यह सफर जारी रहेगा, और हमारा अटूट समर्थन भी.”
हॉकी इंडिया ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक खिताब जीता. एक सपना सच हुआ. ऑकलैंड में पहली सीटी बजने से लेकर ट्रॉफी उठाने तक, टीम इंडिया का सफर यादगार और अजेय रहा. एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब हमारा है, और साथ ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जगह भी पक्की हो गई है. ऐतिहासिक फाइनल के बेहतरीन पलों को फिर से जिएं.”
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने India के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद सुनीलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने दूसरा गोल दागा. इसके साथ ही अगले सीजन के एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में अपनी जगह भी पक्की कर ली. यह India की दूसरी नेशंस कप जीत है. इससे पहले साल 2022 में India ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था.
–
आरएसजी
Skip to content