‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ मनाया जाएगा इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रतापराव जाधव

New Delhi, 10 जून . केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आयुष मंत्रालय की उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने से कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आयुष, योग और आयुर्वेद को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान और सम्मान मिला है.

प्रतापराव जाधव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने Prime Minister के रूप में 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं और उनके वर्तमान कार्यकाल के अभी तीन वर्ष बाकी हैं. देश की जनता चाहती है कि आने वाले 5 से 10 वर्षों तक भी देश Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे.

उन्होंने कहा कि आज आयुष मंत्रालय का अस्तित्व पीएम मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है. वर्षों तक India की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और उपचार प्रणालियों को वह महत्व नहीं मिला, जिसकी वे हकदार थीं. योग और आयुर्वेद की बात करने वालों को अक्सर पुराना या गैर-वैज्ञानिक समझा जाता था. कुछ Political और सामाजिक समूहों ने अन्य मुद्दों को प्राथमिकता दी, लेकिन योग और आयुर्वेद जैसे भारतीय ज्ञान को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया. पीएम मोदी के प्रयासों से आज आयुष और योग को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के बारे में जानकारी देते हुए जाधव ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है. यह विषय वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और बेहतर जीवन गुणवत्ता को ध्यान में रखकर चुना गया है. योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है.

उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय की ‘योग 365’ जैसी पहल का उद्देश्य लोगों को पूरे वर्ष योग से जोड़ना है. प्रतापराव जाधव ने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए योग को दें. योग स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है.

डीएससी