
Mumbai , 5 जनवरी . सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के 11वें सीजन की विजेता टीम घोषित हो चुकी है. कोलकाता की ऑल-गर्ल्स डांस ग्रुप अमेजिंग अप्सरा ने अपनी हैरतअंगेज कोरियोग्राफी, फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी से ट्रॉफी जीत ली. डांस, सिंगिंग, मैजिक, एक्रोबैटिक्स और कॉमेडी जैसे विविध हुनर दिखाने वाला यह शो पहली बार साल 2009 में प्रसारित हुआ था.
ग्लोबल गॉट टैलेंट फॉर्मेट पर आधारित शो ने India के छिपे टैलेंट को बड़ा मंच दिया है. इस सीजन में रोमांचक मुकाबले के बाद अमेजिंग अप्सरा ने सभी को पीछे छोड़ा. हालांकि, यह पहली टीम नहीं जिसके सिर जीत का ताज सजा है. इसके पहले के कई सीजन में सितारे अपने हुनर के साथ उभरकर सामने आए.
ऑडिशन राउंड में जज चुनते हैं कि कौन प्रतिभागी आगे बढ़ेगा, जबकि सेमीफाइनल और फिनाले में दर्शक वोटिंग से विजेता तय करते हैं. शो ने India के छिपे हुए टैलेंट को बड़ा मंच दिया है. अब तक 11 सीजन हो चुके हैं, और हर सीजन में अलग-अलग जज और होस्ट रहे हैं.
इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले सीजन का प्रसारण साल 2009 में हुआ था, जिसे निखिल चिनपा और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया था. जज थे शेखर कपूर, सोनाली बेंद्रे और किरण खेर. पहले शो की विजेता टीम का नाम प्रिंस डांस ग्रुप था, जो बेरहामपुर, Odisha से थी. इस 56 सदस्यों वाले ग्रुप ने विष्णु दशावतार पर आधारित डांस से सबको प्रभावित किया था.
शो के दूसरे सीजन का प्रसारण साल 2010 में हुआ, इसे भी निखिल चिनपा और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया और जज के तौर पर सोनाली बेंद्रे, किरण खेर और साजिद खान थे. विजेता रही मेघालय की शिलांग चैंबर कोयर, जिसका नेतृत्व नील नोंगकिनरिह कर रहे थे. उनके हार्मोनी गायन ने दिल जीता था.
साल 2011 में आए तीसरे सीजन को मेयांग चांग और गौतम रोड़े ने होस्ट किया था. जज सोनाली बेंद्रे, किरण खेर और दिवंगत Actor धर्मेंद्र थे. विजेता बनी Mumbai की सुरेश और वर्नोन टीम, जो हिप-हॉप डांस में माहिर थी.
मनीष पॉल और साइरस सहूकार ने चौथे सीजन की कमान संभाली थी, साल 2012 में प्रसारित शो की जज किरण खेर, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा (बाद में फराह खान) थे. इस सीजन की विजेता कोलकाता की सालसा जोड़ी सोनाली मजूमदार और माराजू सुमंत बनी.
पांचवे सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया था, जिसका प्रसारण साल 2014 में हुआ और जज की कुर्सी पर मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर थे. विजेता बनी इंदौर से ताल्लुक रखने वाली रागिनी मक्खर की नादयोग अकादमी.
छठवें सीजन को भारती सिंह के साथ नकुल मेहता और सिद्धार्थ शुक्ला ने होस्ट किया. साल 2015 के शो में जज मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर बने. विजेता बने असम के एरियल डांसर माणिक पॉल.
वहीं, सातवें सीजन के विजेता बने अमृतसर के बांसुरी वादक सुलेमान. शो को होस्ट भारती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला ने किया. जज फिर से मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर रहे.
शो के आठवें सीजन का प्रसारण साल 2018 में हुआ और इसे ऋत्विक धंजानी के साथ भारती सिंह ने होस्ट किया और जज मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर बने. इस सीजन के विजेता रहे Rajasthan के जावेद खान, जो क्लोज-अप मैजिशियन हैं.
इंडियाज गॉट टैलेंट के नौवें सीजन की मेजबानी अर्जुन बिजलानी ने की. जज थे किरण खेर, शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर. विजेता बनी अनोखी जोड़ी दिव्यांश और मनुराज. इन दोनों ने बीटबॉक्सिंग और बांसुरी की शानदार जुगलबंदी से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया. यह सीजन साल 2022 में आया था.
शो के दसवें सीजन की भी मेजबानी अर्जुन बिजलानी ने की. जज के तौर पर थे किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह. सीजन की विजेता बनी अबुजमढ़ मल्लखंब एकेडमी की टीम. छत्तीसगढ़ से आए इस ग्रुप ने पारंपरिक मल्लखंब एक्रोबैटिक्स की खतरनाक और सुंदर परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों को हैरान कर ट्रॉफी जीती.
इंडियाज गॉट टैलेंट के 11वें सीजन को हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया. जज रहे मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और शान. फिनाले बेहद रोमांचक रहा. टॉप 7 फाइनलिस्ट थे – वी कंपनी, आकाश और अभिषेक, नेपाल टाइगर्स, क्लासिक क्वींस, अमेजिंग अप्सरा, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज. सभी ने डांस, स्टंट और एक्रोबैटिक्स जैसे अलग-अलग हुनर दिखाए. कोलकाता की ऑल-गर्ल्स डांस टीम द अमेजिंग अप्सरा विजेता बनी.
–
एमटी/एएस
Skip to content