
Mumbai , 11 जून . शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने नीति आयोग की बैठक सहित तमाम मुद्दे पर से बातचीत की.
से बातचीत करते हुए, उन्होंने कहा कि यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सब 2047 तक विकसित India का सपना देख रहे हैं; उसको साकार करने और अस्तित्व में लाने के लिए एक रोडमैप बनाना पड़ेगा. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का होना जरूरी है, क्योंकि सभी राज्यों को साथ में लेकर चलना है.
शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि केंद्र में एनडीए की Government है. नीति आयोग की बैठक के साथ अन्य देश India को कैसे देखते हैं, इसपर भी गौर करना है.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर मनीषा कायंदे ने कहा कि टीएमसी बिल्कुल बेनकाब हो चुकी है और चुनाव हार गई है. ऐसे में कांग्रेस के पास भी सक्षम नेतृत्व नहीं है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कई राज्यों के चुनावों को कांग्रेस हार चुकी है. दोनों एक-दूसरे का सहारा ढूंढ रहे हैं कि किस प्रकार से दोनों पार्टियों को फिर से मजबूत करें.
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट की ओर से क्या फैसला आता है, इसको देखना पड़ेगा. कोर्ट के फैसले के बाद ही इस मामले पर कुछ बोला जा सकता है.
यूपी में धर्मांतरण रोकथाम सेल बनाने को लेकर Governor के फैसले पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले काफी बढ़ गए हैं. यह कॉर्पोरेट में दिख रहा है और अलग-अलग संस्थाओं में दिख रहा है. नासिक में टीसीएस जैसे बड़े संस्थान में हमने देखा. लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकना पड़ेगा. इसके लिए जन जागरण की मुहिम जरूरी है.
पीएम मोदी की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने पर मनीषा कायंदे ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जिस प्रकार से Narendra Modi के नेतृत्व में देश में प्रगति हो रही है, कांग्रेस का विकास से कोई संबंध नहीं था.
Maharashtra में ऑपरेशन टाइगर को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमारे पास कोई ठोस जवाब नहीं है. आने वाला समय बताएगा कि कौन-किसकी पार्टी में जा रहा है.
–
एसडी/डीएससी
Skip to content