
चंडीगढ़/गुरुग्राम, 22 मई . केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान और आम आदमी पार्टी नेता संजीव अरोड़ा के बीच गुरुग्राम जेल में होने वाली मुलाकात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान का गुरुग्राम जेल में आम आदमी पार्टी नेता संजय अरोड़ा से मिलने जाना केवल एक सामान्य मुलाकात नहीं, बल्कि इसके पीछे कई सवाल खड़े होते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुलाकात के तीन प्रमुख कारण हो सकते हैं. पहला, जेल में बंद व्यक्ति को यह समझाना कि ”अगर कमाया हुआ पैसा वापस जाना भी पड़े तो रोना नहीं चाहिए”, दूसरा, कथित तौर पर ‘लूटे हुए धन’ की जानकारी हासिल करना, और तीसरा, जेल के माहौल और व्यवस्था को समझना.
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह सिर्फ एक ‘मीटिंग’ नहीं थी, बल्कि एक तरह की ‘रेकी’ थी, जिससे आगे की Political परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं.
अरोड़ा को 9 मई को Enforcement Directorate ने चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास से धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम की एक विशेष अदालत ने 16 मई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था.
अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने 9 मई को चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें मंत्री का सरकारी आवास भी शामिल था. यह कार्रवाई 2024 में भी हुई जांच से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें औद्योगिक जमीन को रिहायशी परियोजनाओं में बदलने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं.
इस कार्रवाई को लेकर पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने केंद्र Government और बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था.
अब गुरुग्राम की जेल में बंद संजीव अरोरा से सीएम भगवंत मान की होने वाली मुलाकात को लेकर Union Minister ने तंज कसा है और कहा है कि आने वाले दिन में किसी अन्य नेता का नंबर आ सकता है, ऐसे में सीएम मान जेल की सुविधाओं का आंकलन करने के लिए जेल जा रहे हैं.
–
एएमटी/डीएससी
Skip to content