
Mumbai , 15 अगस्त . 80वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की लहर पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रही है. इस मौके पर मनोरंजन जगत के सेलेब्स भी पीछे नहीं हटे. अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.
Actor अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “India में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. India सिर्फ देश नहीं, हमारी पहचान है. इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएं, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएं सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं. यही India की सबसे बड़ी खूबसूरती और ताकत हैं. हम दुनिया में कहीं भी रहें, अपने साथ थोड़ा-सा India जरूर लेकर चलते हैं. अपनी यादों, संस्कारों, अपने खाने, अपनी प्रार्थनाओं और अपने दिल में. ईश्वर हमारे देश को हमेशा सुरक्षित रखे, हर भारतवासी के जीवन में सुख, शांति और तरक्की लाए और हमारा प्यारा तिरंगा इसी तरह गर्व से आसमान में लहराता रहे. स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई. जय हिंद, जय भारत. India माता की जय.”
मशहूर निर्देशक-Actor फरहान अख्तर ने भी इंस्टाग्राम पर तिरंगा की तस्वीर पोस्ट की. Actor ने अपनी इस पोस्ट पर रविंद्र नाथ टैगोर का कोट लिखा. इसमें उन्होंने लिखा, “जहां मन बिना डर के हो और सिर गर्व से ऊंचा उठा हो, जहां ज्ञान सबके लिए मुफ्त हो, जहां दुनिया छोटी-छोटी दीवारों में बंटी न हो, जहां सच की गहराई से शब्द निकलें, जहां लगातार मेहनत करके लोग परफेक्शन तक पहुंचने की कोशिश करें, जहां सोच की साफ नदी भटके नहीं और पुरानी बेकार की आदतों के रेगिस्तान में खो न जाए, जहां तुम हमें आगे ले चलो, सोच और काम में और ज्यादा विस्तार की तरफ, हे मेरे पिता, उस आजादी के स्वर्ग में, मेरा देश जागे. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे वंदे मातरम गा रही हैं. गायिका ने लिखा, “वंदे मातरम. स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामानएं.”
निर्देशक-निर्माता सुभाष घई ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए अधिकार से पहले हमारा कर्तव्य है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में निर्देशक ने नया गाना ‘हर घर में तिरंगा. हर घर में तिरंगा’ शामिल है. इस गाने की खासियत है कि यह निर्देशक के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के बच्चों द्वारा तैयार किया गया है. निर्देशक ने लिखा, “‘हर घर में तिरंगा. हर घर में तिरंगा’ व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल गाने को छात्रों ने खुद कंपोज किया, गाया और रिकॉर्ड किया है. आजादी के 80वें साल का जश्न मना रहे हैं. आज फिर से शपथ लेते हैं कि अधिकार से पहले हमारा कर्तव्य है. दुनिया में सबसे ऊंचा हमारा झंडा रहे. India के युवाओं और हर भारतीय को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”
तिरंगा झंडा लेकर चलने और राष्ट्रगान गाने से लेकर समोसे, जलेबी और लड्डू का मज़ा लेने तक, एक्ट्रेस निमरत कौर ने अपने स्कूल के दिनों में स्वतंत्रता दिवस मनाने को याद किया.
Actress निमरत कौर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बचपन के जश्न ने India की आजादी के बारे में उनकी समझ को बनाया. Actress ने लिखा, “कुछ चीजें बदलती नहीं हैं, वो बस समय के साथ और बढ़ती जाती हैं – जैसे मेरा अपने देश के लिए प्यार और ये प्यारा दिन…मेरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं…हमारा देश अमर रहे, हमारी भावना अमर रहे.”
Actress ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे एक कार्यक्रम का आनंद लेती नजर आ रही हैं. Actress ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमने आजादी की लड़ाई इसलिए लड़ी थी ताकि हम अपनी मर्जी से जी सकें और आज हम इसी बात पर लड़ रहे हैं कि कौन सी असहमति और कौन से फैसले जायज हैं. अगर आपको भारतीय होने की एक खासियत को सेलिब्रेट करना हो, या एक चीज बदलनी हो, तो आप क्या चुनेंगे?”
Actor वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके साथ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, “80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामानएं. आजादी कोई दे नहीं सकता, इसे कमाना पड़ता है.”
Actress भूमि पेडनेकर ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारा देश जितना विविध, मजबूत और खास है, उसे अपना घर कह पाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. आइए उस India की कामना करें जो आगे बढ़ता रहे, बदलता रहे और ज्यादा बराबरी वाला, सबको साथ लेकर चलने वाला और दयालु बने. हम उन कुर्बानियों को हमेशा याद रखें जिनकी वजह से हमें आजादी मिली और अपने सपनों का India बनाने में अपना योगदान दें. जय हिंद.”
–
एनएस/एएस
Skip to content