
Mumbai , 12 अप्रैल . सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92वें की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर चेस्ट इंफेक्शन की परेशानी के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन आज यानी Sunday को सिंगर का कार्डियक अरेस्ट और मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया.
निधन के बाद से social media के जरिए Bollywood सेलेब्स और संगीतकार लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं.
दिग्गज Actor अनुपम खेर ने सिंगर को याद कर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया है. सिंगर के निधन को Actor ने एक युग का अंत बताया, जिन्होंने 7 दशकों तक लगातार सिनेमा को अपने सुरों से सजाए रखा. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, “चंचल धुनों से लेकर भावपूर्ण ग़ज़लों तक, थिरकने वाले गीतों से लेकर गहरे रोमांटिक गीतों तक—उन्होंने हर सुर को अपना बना लिया. लेकिन संगीत से परे, आशा जी को वास्तव में असाधारण बनाने वाली बात थी उनका जज़्बा. उन्होंने केवल संगीतकारों को ही नहीं, बल्कि लोगों को प्रासंगिक बने रहने के लिए, जोशीले बने रहने के लिए, जीवन के हर मायने में जीवंत रहने के लिए प्रेरित किया.”
वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी आशा भोसले के निधन को हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया. उन्होंने कहा, “आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं! मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी जीवंत, अपने गीतों में इतनी जान और रंग भरने वाली शख्सियत हमें शोक में छोड़कर चली गईं. मेरे लिए यह विशेष रूप से कठिन है क्योंकि आशा जी से मेरा एक भावनात्मक जुड़ाव था. उन्होंने अपनी अनूठी आवाज और शैली से मेरे कई गीतों को इतना लोकप्रिय बनाया. लता जी और आशा जी दोनों से मेरा एक विशेष रिश्ता था, जिन्होंने फिल्म उद्योग में मेरी तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.”
भारतीय गायक शंकर महादेवन ने भी वीडियो पोस्ट कर दुख जाहिर किया. सिंगर ने कहा, “यह सुनकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि आशा ताई हमारे बीच नहीं रही हैं, और मेरे अंदर इतनी भी हिम्मत नहीं है कि मैं शोक व्यक्त कर सकूं. उनको देखकर लगता था कि वे खुद मां सरस्वती का रूप हैं.”
वहीं Actor सुनील शेट्टी ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कुछ आवाज़ें सिर्फ़ गाती ही नहीं…वे आपके जीवन का हिस्सा बन जाती हैं. आशा ताई उन्हीं में से एक थीं. हम सब किसी न किसी रूप में उनके साथ बड़े हुए हैं – अपने घरों में, अपनी यात्राओं में, अपने शांत पलों में. आज उनके साथ एक युग का अंत होना कहना भी कम होगा.”
भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने सिंगर के निधन पर दुख जाहिर किया. सिंगर के मुताबिक सुरों के आँगन सूना हो गइल. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों दिल पर राज करने वाली, महान गायिका आशा भोंसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं. पर उनकी आवाज़ आज भी हर दिल में जिंदा है, आ हमेशा रही. भगवान, उनके पुण्यात्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की ताकत दें.”
Bollywood Actor संजय दत्त ने आशा ताई और अपनी गाना गाते हुए फोटो शेयर की है जिसमें दोनों हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उनकी आवाज़ सिर्फ़ संगीत नहीं थी, बल्कि भावना, स्मृति और जादू का संगम थी जो हमेशा अमर रहेगी. मुझे उनके साथ गीत गाने और उनसे बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भारतीय संगीत जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. उनकी आत्मा को शांति मिले.
वहीं साउथ Actor कमल हासन ने सिंगर के साथ चाची-420 की अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो आशा ताई के साथ दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘स्थायी गायिका सखी जागो’. वहीं Actor शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “Maharashtra/India की शान, दिग्गज गायिका, पद्म विभूषण से सम्मानित, सही मायने में India रत्न, अत्यंत प्रतिभाशाली, हमारी महान गायिका लता मंगेशकर की बहन, अद्भुत महिला, जादुई और प्रतिष्ठित गायिका, महान गायिका आशा ताई के निधन से दिल टूट गया है और हम बेहद दुखी हैं.”
वहीं, जैकी श्रॉफ के दिल में आशा भोसले के लिए अलग स्थान है. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “आई मेरे दिल में गहराई से बसी हुई है, मुझे कभी यह महसूस नहीं होगा कि वह मेरे बीच नहीं है. वह मेरे लिए हमेशा अमर रहेंगी.”
–
पीएम
Skip to content