केंद्र और सीजेपी के बीच तीसरे दौर की वार्ता, सरकार को सौंपी लंबित मांगों की सूची

New Delhi, 25 जुलाई . केंद्र Government और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल के बीच Saturday को New Delhi में तीसरे दौर की वार्ता हुई.

इस बैठक में परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के उपायों पर प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर चर्चा हुई. यह बैठक दोपहर 3.30 बजे कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की गई.

बैठक में Union Minister जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों पर चर्चा की. वहीं, सीजेपी की तरफ से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने Government को कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों की अपडेट सूची सौंपी.

सीजेपी ने Government को जिन चार मांगों की सूची दी, उनमें से एक मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जो अब पूरी हो चुकी है. इसके अलावा, शेष तीन मांगों पर जोर दिया, जिनमें आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा, किसी भी छात्र प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं और आरएएफ और दिल्ली Police से सार्वजनिक माफी मांगे जाना शामिल है.

सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर और पूरा देश बाकी मांगों की प्रतीक्षा कर रहा है.

इससे पहले, Union Minister जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने Friday को भी सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि Government ने परीक्षा प्रणाली में सुधार संबंधी सीजेपी की मांगों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना है.

Union Minister जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम आंदोलनकारी लोगों के विषयों पर चर्चा करने के लिए यहां आए थे. बैठक लगभग 2 घंटे तक चली. Government की ओर से मैं और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आए. हमने उनकी बातें सुनीं. हर विषय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई.”

नड्डा ने कहा, “उनकी 3 मुख्य मांगें और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे. हमने उनसे कहा कि हम Saturday दोपहर फिर मिलेंगे और उन्हें Government के बीच हुई चर्चा के बारे में बताएंगे.”

एमएस/एबीएम