
नोएडा, 19 जून . नोएडा की हाई राइज सोसाइटी के मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है. मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी के मंदिर का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे cctv कैमरों में कैद हो गई है. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2:31 बजे दो चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए. cctv फुटेज में दोनों संदिग्ध मंदिर के आसपास घूमते और चोरी की योजना बनाते दिखाई दे रहे हैं. चोरों ने सबसे पहले मंदिर में रखे दान पात्र को निशाना बनाया और उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने का प्रयास किया. हालांकि दान पात्र मजबूत होने के कारण वे उसे तोड़ने में सफल नहीं हो सके.
बताया जा रहा है कि दोनों चोर करीब 12 मिनट तक लगातार दान पात्र को तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने मंदिर के अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखी एक अलमारी का ताला तोड़ दिया और वहां मौजूद धार्मिक एवं पूजा सामग्री चोरी कर ली. चोरों द्वारा चोरी किए गए सामान में शिवलिंग पर स्थापित तांबे का नागदेव, पूजा में इस्तेमाल होने वाली घंटी, बड़ा दीपक, अखंड ज्योत का दीपक, तांबे के लोटे, पीतल के दीपक तथा अन्य धार्मिक सामग्री शामिल है.
चोरी के बाद आरोपी मंदिर की खिड़की से कूदकर मौके से फरार हो गए. Friday सुबह जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. मंदिर की स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए. इसके बाद cctv फुटेज की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई.
पुजारी ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर Police को सूचना दी. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. Police अधिकारियों का कहना है कि cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content