महिला टी20 विश्व कप 2028 में इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री

New Delhi, 27 जून . महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है. इस विश्व कप में टीमों के प्रदर्शन का प्रभाव अगले महिला टी20 विश्व कप (टी20 विश्व कप 2028) में देखने को मिलेगा.

मौजूदा टी20 विश्व कप में 12 टीमें खेल रही हैं. 6-6 की संख्या में टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की शीर्ष 4 टीमों ने अगले टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने क्वालीफाई किया है. वहीं, ग्रुप बी से इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने क्वालीफाई किया है.

ग्रुप ए में Pakistan एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. इसके बावजूद Pakistan महिला टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. इसकी वजह Pakistan का अगले टूर्नामेंट का मेजबान होना है.

Friday को श्रीलंका से हारने के बाद स्कॉटलैंड अगले टी20 विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने से चूक गया.

मेजबान Pakistan सहित अब तक कुल 9 टीमें अगले महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. 10वां स्थान 6 जुलाई, 2026 के कट-ऑफ पर अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग टेबल में अगली सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को मिलेगा. अभी, नौवें स्थान पर मौजूद आयरलैंड उस जगह को भरेगा. बाकी दो जगहें 10 टीमों के ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए तय की जाएंगी.

14वें स्थान पर मौजूद नीदरलैंड को मेन इवेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर में खेलना पड़ सकता है. स्कॉटलैंड (फिलहाल 11वें स्थान) और आयरलैंड (फिलहाल 9वें स्थान) भी अगर टेबल में बहुत नीचे चले जाते हैं तो उन्हें भी बाहर कर दिया जाएगा.

आईसीसी ने अगले साल श्रीलंका में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीमों के संयोजन पर फैसला लिया है. मेजबान टीम के साथ टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच टीमें भी होंगी, जो 6 जुलाई के कट-ऑफ पर होंगी. वर्तमान के मुताबिक टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की जगह पक्की हो चुकी है.

पीएके