
New Delhi, 30 मई . केंद्र Government ने आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान को और अधिक आसान, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘समाधान दीदी’ नामक नए एआई-आधारित चैटबॉट की शुरुआत करते हुए इसे Government की शिकायत निवारण प्रणाली को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.
मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘समाधान दीदी’ फिलहाल संविधान की सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इसके साथ ही Government क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं को भी इसमें शामिल करने की दिशा में काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि India भाषाई विविधता वाला देश है, इसलिए सरकारी सेवाओं और शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म को उन भाषाओं में उपलब्ध कराना जरूरी है जिनमें नागरिक सहज महसूस करते हैं. इससे अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और व्यवस्था अधिक समावेशी बनेगी.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले जहां सालाना करीब दो लाख शिकायतें दर्ज होती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 25 से 30 लाख तक पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि शिकायतों की संख्या में यह बढ़ोतरी लोगों के बढ़ते भरोसे, समयबद्ध कार्रवाई और बेहतर जवाबदेही का परिणाम है.
जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि India की शिकायत निवारण प्रणाली में कई देशों ने रुचि दिखाई है. मालदीव, मॉरीशस और अफ्रीका के कई देश India के इस मॉडल का अध्ययन करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि Government social media के माध्यम से भी ‘समाधान दीदी’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
‘समाधान दीदी’ एक वॉयस-आधारित, बहुभाषी शिकायत पंजीकरण सहायक है, जिसमें एआई-आधारित स्मार्ट कैटेगराइजेशन की सुविधा दी गई है. नागरिक अपनी शिकायत आवाज या टेक्स्ट के जरिए विभिन्न भारतीय भाषाओं में दर्ज कर सकेंगे. चैटबॉट शिकायत का विश्लेषण कर उसे स्वतः संबंधित विभाग और श्रेणी में भेज देगा, जिससे लोगों को मंत्रालय या विभाग चुनने की जटिल प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा.
–
Skip to content