
बारानगर, 29 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई.
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “हमारे बूथ पर लगभग 85 प्रतिशत मतदान हो चुका है. सुबह से मतदान करने के लिए लोग आ रहे है. इस बार शांति से हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग की तरफ से सेंट्रल फोर्स लगाई गई है और टीएमसी के लोग कुछ करने से पहले सोच रहे है. इसके चलते लोग बिना डरे घर से निकल कर वोट कर रहे है. शाम तक अच्छा प्रतिशत देखने को मिलने वाला है.”
उन्होंने कहा, “मतदान के लिए बहुत कम लोग बचे हैं. बहुत शांति से प्रक्रिया चल रही है. मुझे लगता है कि पहले चरण से अधिक मतदान होने वाला है. सभी को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए. भाजपा Government बना रही है. ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल जा रहा है.”
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, इसीलिए और लोग जल्द से आकर मतदान कर रहे हैं, जिससे परिवर्तन हो सके. ये बात टीएमसी को भी पता है कि इस बार जनता ने उनका साथ छोड़ दिया है और भाजपा की Government ला रही है. पहले चरण से भी ज्यादा वोटिंग प्रतिशत इस बार देखने को मिल सकता है.
ममता Government पर निशाना साधते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस लोगों की परेशानी भी देखकर लोग समझ जा रहे हैं कि बंगाल इनके हाथ से जा रहा है, इसीलिए ममता बनर्जी चुनाव आयोग, भाजपा और सेंट्रल फोर्स के नाम पर झूठी अफवाह फैला रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है चुनाव शांति से हो रहा है.
पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि ये टीएमसी का चरित्र है, वो लोग जानबूझकर इस तरह काम कर रहे हैं जिससे राज्य का माहौल खराब किया जा सके, लेकिन उनको ये नहीं पता कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. सेंट्रल फोर्स हर जगह तैनात है और लोग हिंसा नहीं कर पाएंगे, जो करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसीलिए शांतिपूर्वक मतदान होने दे.
–
एएस
Skip to content