संसद में जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा, विपक्ष की आवाज दबा रही है सरकार: नसीम खान

Mumbai , 20 जुलाई . कांग्रेस नेता नसीम खान ने Monday को केंद्र Government पर निशाना साथा. उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र, सदन की कार्यवाही में लगातार हो रही बाधा, सीजेपी के संसद मार्च, शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि Government लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रही है और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है.

नसीम खान ने से बातचीत में कहा कि संसद देश और जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का सर्वोच्च मंच है. कांग्रेस, राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार Government से मांग कर रहे हैं कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले और नीट पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए.

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मुद्दे पर Government को जवाब देना चाहिए. विपक्ष ने कई महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा की मांग की है और लोकतंत्र में Government का दायित्व है कि वह उन पर चर्चा कराए और अपनी जवाबदेही निभाए. यदि Government से कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. केंद्र Government विपक्ष और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और इसी कारण संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है.

संसद में लगातार हो रहे हंगामे और कार्यवाही बाधित होने के सवाल पर नसीम खान ने कहा कि यदि विपक्ष जनता के मुद्दे उठाता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जनता की समस्याओं को सदन में उठा रहे हैं, लेकिन Government उन पर चर्चा नहीं कराना चाहती. Government जवाबदेही से बच रही है और इसी वजह से बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित की जा रही है. यदि Government चर्चा के लिए तैयार हो जाए तो सदन सुचारु रूप से चल सकता है.

सोनम वांगचुक और सीजेपी के संसद मार्च को रोके जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं. यदि कोई संगठन शांतिपूर्ण ढंग से धरना, प्रदर्शन या मार्च करना चाहता है तो उसे अनुमति मिलनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया जाता है, आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जाता. यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. Government जनता, विशेषकर युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है.

‘वंदे मातरम बिल’ को लेकर सवाल किए जाने पर नसीम खान ने कहा कि विपक्ष हर अच्छे कदम का समर्थन करता है. यदि कोई कानून जनहित में होगा तो उसका समर्थन किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी विशेष वर्ग को निशाना बनाने या वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के उद्देश्य से कोई विधेयक लाया जाता है, तो उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है. आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य और राम मंदिर में कथित दान चोरी जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन Government इन विषयों पर चर्चा करने के बजाय अन्य मुद्दों को आगे ला रही है.

उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों को शिंदे गुट में शामिल होने की मान्यता मिलने पर नसीम खान ने इसे जनता के साथ धोखा करार दिया. Maharashtra की जनता ने महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों को भाजपा के खिलाफ मतदान कर Lok Sabha भेजा था और मतदाताओं ने गठबंधन की नीतियों पर विश्वास जताया था. सांसदों ने दबाव या अन्य कारणों से दल बदलने का फैसला किया है. जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना था, वे उन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं और भविष्य में मतदाता उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेंगे.