
Lucknow, 1 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ किया. उन्होंने प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया.
राजस्व व Police से जुड़े मामलों को Chief Minister ने सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समयसीमा के भीतर हो, विलंब होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए.
सीएम योगी ने कुछ बच्चों से शिक्षा के बारे में भी पूछा और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, क्योंकि पढ़ा-लिखा बच्चा ही सशक्त India की नींव है. Chief Minister के समक्ष राजस्व व Police से जुड़े भी कुछ मामले आए. Chief Minister ने उनका संज्ञान लिया और कहा कि लंबित राजस्व वादों का समयसीमा के भीतर निस्तारण किया जाए. छह महीने से अधिक लंबित वादों के कारणों की समीक्षा की जाए. उचित कारण न होने पर भी यदि निस्तारण में विलंब होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
सीएम योगी ने कहा कि हमारी Government की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हो. अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय और हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो. जरूरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना शासन-प्रशासन का दायित्व है. हापुड़ से एक बच्ची अपने अभिभावक के साथ आई थी. उसने अपने परिवार की माली स्थिति का जिक्र किया.
Chief Minister ने पूछा कि किस क्लास में हो, इस पर बच्ची ने कक्षा-7 बताया और आगे की पढ़ाई में आने वाली बाधाओं का भी जिक्र किया. इस पर Chief Minister ने कहा कि घर जाओ और सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो. अभिभावक से कहा कि शिक्षित बच्चा ही सशक्त India की नींव है. अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे, आप बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें.
–
विकेटी/एसके
Skip to content