
रांची, 30 जुलाई . Jharkhand भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य Government पर निशाना साधते हुए आयोग के तीनों मौजूदा सदस्यों को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है.
उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग भी दोहराई. Thursday को जारी बयान में साहू ने कहा कि जेपीएससी में गड़बड़ियां उजागर होने के बाद तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन आयोग के तीनों सदस्य अब भी अपने पद पर बने हुए हैं. उनका कहना था कि जब तक ये सदस्य पद पर बने रहेंगे, तब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government की मंशा शुरू से ही भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने की नहीं रही है. Government छात्रों और युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय इन मामलों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि तत्कालीन अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद उनके खिलाफ अब तक प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई और उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई.
साहू ने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष के साथ-साथ आयोग के तीनों सदस्यों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने Chief Minister से इन सभी को पद से हटाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Jharkhand में जेपीएससी, जेएसएससी और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत पिछले छह वर्षों में सामने आए सभी कथित भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए. उनका आरोप था कि सीआईडी जांच केवल आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है और इससे मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने बताया कि Wednesday को संसद भवन के मकर द्वार पर Jharkhand के BJP MPों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था, जबकि Friday को संसद परिसर में एक घंटे का मौन उपवास भी प्रस्तावित है.
–
एसएनसी/एएसएच
Skip to content