नीट परीक्षा व्यवस्था में हो सकती हैं कमियां, सरकार ने तुरंत कराई दोबारा परीक्षा: संजय कुमार झा

Patna, 20 जुलाई . जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन और नीटT परीक्षा विवाद को लेकर जेडीयू के नेताओं ने Government का बचाव करते हुए कहा है कि परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में केंद्र ने तुरंत कार्रवाई की और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं.

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि Government ने नीट से जुड़े विवाद को छिपाने की कोशिश नहीं की बल्कि मामला सामने आने के बाद जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई.

संजय कुमार झा ने कहा कि जब नीट पेपर लीक का मामला सामने आया था, तब Government ने परीक्षा रद्द कर दोबारा इसे बेहतर व्यवस्था के साथ आयोजित कराया. किसी भी व्यवस्था में कोई घटना हो सकती है, लेकिन इसमें शामिल लोगों को पकड़ना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना Government की जिम्मेदारी है. बिहार में भी कुछ लोगों के नाम सामने आए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

जेडीयू सांसद ने कहा कि Government भविष्य में परीक्षाओं को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग Political कारणों से मुद्दों को उठाकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

संसद के मानसून सत्र को लेकर भी संजय कुमार झा ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो उसे संसद के अंदर उठाया जाना चाहिए. विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जरूरी है और पूरे सदन को बाधित करना उचित नहीं है.

उन्होंने पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए केंद्र Government की नीतियों की सराहना की. झा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के बावजूद India में एलपीजी और ईंधन की स्थिति को नियंत्रित रखा गया है. उन्होंने दावा किया कि Government ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए हैं.

वहीं, Patna में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीट मामले की जांच जारी है और इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी, लेकिन अब तक की कार्रवाई से स्पष्ट है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

राजीव रंजन प्रसाद ने राम मंदिर दान राशि से जुड़े कथित मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि Government और संबंधित संस्थाओं ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है. वहां भी जांच एजेंसी गठित की गई, आरोपियों पर कार्रवाई हुई और व्यवस्था में सुधार के कदम उठाए गए.

पीएम