शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का सवाल ही नहीं, बिहार में पेपर लीक रोकने के लिए आएगा ‘गुंडा एक्ट’: श्याम रजक

Patna, 21 जुलाई . जेडीयू के विधायक श्याम रजक और भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राम मंदिर चढ़ावा मामले, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सहित कई विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर जेडीयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि जिन मामलों में गड़बड़ियां सामने आई हैं, Government उनकी गंभीरता से जांच करा रही है और कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने लोगों से जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखने की अपील की.

पेपर लीक की घटनाओं पर रजक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज और युवाओं के भविष्य के साथ सबसे बड़ा अपराध है. Government इस तरह के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. उनके अनुसार, कड़े कानूनों के बावजूद कुछ लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं, इसलिए ऐसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए बिहार Government ‘गुंडा एक्ट’ लाने का निर्णय कर रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

राम मंदिर चढ़ावा मामले में Supreme Court द्वारा एक आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में नई विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश पर जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि उनकी पार्टी और राज्य Government न्यायपालिका के हर आदेश का सम्मान करती है.

उन्होंने कहा कि Government Supreme Court के निर्देशों के अनुरूप एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करेगी. न्यायपालिका से ऊपर कोई नहीं है और अदालत के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister Narendra Modi पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता. उन्होंने कहा कि यदि कोई मुद्दा है तो उसे संसद में उठाया जाना चाहिए, केवल बयानबाजी या शोर-शराबा करना उचित नहीं है. केंद्र Government की नीतियों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरावगी ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ती है, चाहे वह नगर निगम के पार्षद का चुनाव हो या विधानसभा का उपचुनाव. जंतर-मंतर पर विपक्ष के प्रदर्शन पर उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का मुख्य उद्देश्य केवल हंगामा करना है, जबकि Government अपने काम और विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है.

पीएम