
हैदराबाद, 5 मई . तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और तमिल स्टार जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का उदयपुर के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया. Tuesday को हुई इस दुर्घटना में उनकी मौत की खबर आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
उल्लेखनीय है कि Tuesday को ही मलयालम Actor संतोष के. नायर की भी कार दुर्घटना में मौत हो गई. दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक ही दिन दो फिल्मी हस्तियों के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. आर.बी. चौधरी ‘सुपर गुड फिल्म्स’ बैनर के तहत 1988 से फिल्में प्रोड्यूस कर रहे थे. उनकी पहली तमिल फिल्म ‘पुधु वसंतम’ थी, जिसके साथ डायरेक्टर विक्रम ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला था.
उन्होंने के.एस. रविकुमार की पहली फिल्म ‘पुरियादा पुधिर’ को भी सपोर्ट किया. उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्मों में चेरन पांडियन, ऊर मरियाधई, गोकुलम, नट्टमई, सुंदर पुरुषन, मिस्टर रोमियो, सूर्यवंशम, आनंदम, कीर्ति चक्र, जिला, गॉडफादर और हालिया फिल्म ‘मारीसन’ शामिल हैं. उन्होंने दशकों तक तमिल सिनेमा को यादगार फिल्में दीं.
दुर्घटना में अन्य लोगों की हालत या चोट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है. आर.बी. चौधरी का अंतिम संस्कार जल्द ही चेन्नई में किया जाएगा. वे अपने पीछे पत्नी महजबीन, बेटे जीवा, रमेश और अशोक को छोड़ गए हैं.
प्रोडक्शन हाउस एजीएस एंटरटेनमेंट की अर्चना कल्पथी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “यह सुनकर सदमा लगा कि आरबी सर अब हमारे बीच नहीं रहे. इंडस्ट्री ने एक ऐसे दिग्गज प्रोड्यूसर को खो दिया है, जिन्होंने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. वे बहुत अच्छे इंसान थे. ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे.”
फिल्म प्रोड्यूसर बी.ए. राजू की टीम ने भी शोक जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे दिग्गज को खो दिया है, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. टीम ने लिखा, “यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी सर का उदयपुर में कार दुर्घटना में निधन हो गया है. भारतीय सिनेमा में उनका जबरदस्त योगदान, खासकर दशकों तक बनी यादगार फिल्मों के जरिए, हमेशा याद रखा जाएगा. फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं.”
–
एमटी/एबीएम
Skip to content