
Patna, 6 मई . बिहार में Chief Minister सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को होने जा रहा है. राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में बनी Government में मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ाना चाह रही है. इस बीच, सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में पूर्व Chief Minister और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत के भी शामिल होने को लेकर प्रदेश की सियासत में चर्चा तेज है.
निशांत कुमार फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों के दौरे पर अपनी सद्भाव यात्रा पर हैं. इस बीच, उनके मंत्री बनाए जाने की खबर को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
इधर, जदयू एमएलसी संजय गांधी ने Wednesday को कहा कि पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार मंत्री बनें, लेकिन अंतिम फैसला खुद निशांत कुमार को लेना है. फिलहाल उनकी प्राथमिकता पहले बिहार में अपनी Political और सामाजिक समझ को मजबूत करना है.
उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि निशांत मंत्री बनें. बताया जा रहा है कि निशांत को मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्हें समझाने की बात कही जा रही है. निशांत कुमार के हालांकि मंत्री बनने को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है. पार्टी के भीतर इच्छा जरूर जताई जा रही है, लेकिन निशांत कुमार की अपनी रणनीति और सोच अलग है.
बता दें कि बिहार में 7 मई यानी Thursday को होने वाले कैबिनेट विस्तार होना है. Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. Prime Minister Narendra Modi बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, Union Minister जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे. इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं.
बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले Union Minister भी हिस्सा लेंगे. Patna में शपथ ग्रहण समारोह के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें पीएम Narendra Modi, अमित शाह और नितिन नवीन के स्वागत संदेशों के साथ ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का नारा लिखा है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content