
रांची, 18 जून . Jharkhand से राज्यसभा के लिए एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद भाजपा और एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है. विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व Chief Minister चंपई सोरेन समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे Jharkhand के हित में महत्वपूर्ण परिणाम बताया है.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सबसे पहले वह एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं, विधायकों तथा Jharkhand विधानसभा के सभी 81 विधायकों को बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम वरीयता के आधार पर परिमल नाथवानी को 28 मत मिलना इस बात का संकेत है कि राज्य के विधायकों ने राज्यहित को प्राथमिकता देते हुए सोच-समझकर निर्णय लिया है.
मरांडी ने कहा कि परिमल नाथवानी लगातार दो कार्यकाल से Jharkhand के राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, और इस दौरान वे राज्य के विकास तथा जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि Jharkhand और यहां के लोगों से नाथवानी का गहरा जुड़ाव रहा है, तथा उन्हें दोबारा सेवा का अवसर मिलने से राज्य को लाभ मिलेगा.
वहीं, पूर्व Chief Minister चंपई सोरेन ने भी नाथवानी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह केंद्र Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को Jharkhand के आम लोगों तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे. उन्होंने अपने संदेश में ‘जय भाजपा, विजय एनडीए’ का उल्लेख करते हुए इसे गठबंधन की महत्वपूर्ण जीत बताया.
बता दें कि Jharkhand से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में झामुमो के बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजयी घोषित हुए हैं. मतगणना के अनुसार, बैजनाथ राम को 31, परिमल नाथवानी को 28, और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार प्रणव झा को 19 मत प्राप्त हुए. तीन मत अवैध घोषित किए गए.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content