‘विरोध का अधिकार है लेकिन मर्यादा भी जरूरी’, छात्र प्रदर्शन पर सुरभि चंदना और करण शर्मा ने दी नसीहत

Mumbai , 3 अगस्त . जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर social media पर चर्चा अभी भी जारी है. इस कड़ी में Actress सुरभि चंदना, निर्माता करण शर्मा और Actress भूमि पेडनेकर ने अपनी-अपनी राय रखी. तीनों ने अलग-अलग पहलुओं पर बात की लेकिन इस बात पर सहमति जताई कि किसी भी तरह की अभद्र भाषा, नफरत और धमकियां स्वीकार नहीं की जा सकती.

से बात करते हुए Actress और निर्माता सुरभि चंदना ने कहा, ”अगर शिक्षा व्यवस्था में कोई कमी है तो उसी पर बात होनी चाहिए और उसी को लेकर प्रदर्शन होना चाहिए. सवाल पूछना पूरी तरह जायज है और यह हर नागरिक का अधिकार भी है. हालांकि मुझे यह सही नहीं लगा कि मुख्य मुद्दे से हटकर कई दूसरी बातें भी उठाई गईं. इससे असली मुद्दा कमजोर पड़ जाता है.”

सुरभि ने कहा कि किसी भी नेता, Prime Minister, Political दल या Government के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है. उन्होंने कहा, “अपनी बात मजबूती से रखिए, सवाल पूछिए, विरोध कीजिए लेकिन गाली-गलौज करना या अपमानजनक पोस्टर दिखाना मुझे बिल्कुल भी सही नहीं लगता. अगर व्यवस्था में कोई कमी है तो उसी पर बात होनी चाहिए. सभ्य तरीके से अपनी बात रखने से ही सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है.”

निर्माता करण शर्मा ने भी इसी मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए से कहा, ”विरोध का तरीका हमेशा मर्यादित होना चाहिए. किसी भी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है, चाहे किसी की Political सोच अलग ही क्यों न हो.”

करण शर्मा ने कहा, ”हम अपने माता-पिता या दादा-दादी से असहमत हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम उनका अपमान करें. उसी तरह देश में कोई भी व्यक्ति चाहे जिस पद पर हो, अगर वह Prime Minister है तो उसके पद का सम्मान किया जाना चाहिए. विरोध करना गलत नहीं है लेकिन विरोध का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. मुझे लगता है कि इस मामले में अपनी बात रखने का तरीका बेहतर हो सकता था.”

वहीं, Actress भूमि पेडनेकर ने इस पूरे मामले के एक अलग और बेहद गंभीर पहलू की ओर ध्यान दिलाया. उन्होंने उस युवा लड़की के समर्थन में आवाज उठाई, जो हालिया प्रदर्शन का हिस्सा थी और जिसके वायरल वीडियो के बाद उसे social media पर लगातार रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैंने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा, जिसमें प्रदर्शन में शामिल एक युवा लड़की इंटरव्यू दे रही थी. उसका एक वीडियो वायरल हुआ और उसके बाद से उसे लगातार रेप की धमकियां और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. सिर्फ वही नहीं, बल्कि उसकी मां और पूरे परिवार को भी इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं. यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता.”

भूमि ने कहा, “हम किसी लड़की को सिर्फ इसलिए परेशान नहीं कर सकते क्योंकि हम उसकी राय से सहमत नहीं हैं. किसी के मन में डर पैदा करना या उसे मानसिक रूप से तोड़ना सही नहीं है.”

अपने निजी अनुभव साझा करते हुए भूमि ने आगे कहा, ”एक महिला और पब्लिक फिगर के रूप में मैं भी ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं. ऐसी घटनाओं का मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा और लंबे समय तक असर पड़ता है. मेरी लोगों से अपील है कि मतभेद जरूर रखें, लेकिन भाषा और व्यवहार हमेशा सम्मानजनक होना चाहिए.”

भूमि ने आगे कहा, ”हर भारतीय चाहता है कि देश आगे बढ़े और विकास करे. अगर लोग एकजुट होकर सही मुद्दों पर सही तरीके से अपनी बात रखेंगे, तभी सकारात्मक बदलाव संभव होगा.”

पीके/पीएम