
Patna, 30 मई . राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं, म्यांमार के President के India दौरे, आईपीएल में बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन और बिडिंग प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
नीट पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर Supreme Court की टिप्पणियों के संदर्भ में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जहां-जहां बेहतर कार्यप्रणाली दिखाई देती है, वहां जाकर उसका अध्ययन किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि यदि Supreme Court ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का उदाहरण दिया है तो वह उचित है, क्योंकि यूपीएससी कई दशकों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक यूपीएससी की परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी गंभीर घटनाएं सामने नहीं आई हैं, इसलिए अन्य परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं को भी उसकी कार्यप्रणाली से सीख लेने की आवश्यकता है.
बिडिंग प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि तकनीकी पहलुओं की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में Government की ओर से कोई गड़बड़ी हुई है तो उसे सुधारना Government की जिम्मेदारी है.
राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि कोई भी व्यवस्था पूरी तरह त्रुटिहीन नहीं होती, लेकिन विपक्ष को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष अक्सर बिना पर्याप्त तथ्यों के आरोप लगाता है, जिससे उसकी विश्वसनीयता प्रभावित होती है. बार-बार तथ्यहीन बयानबाजी के कारण ऐसी स्थिति बन गई है कि जब विपक्ष सही मुद्दा भी उठाता है तो जनता के बीच उस पर भरोसा कम हो जाता है.
म्यांमार के President के India दौरे के दौरान बिहार आने की संभावना पर उपेंद्र कुशवाहा ने स्वागत जताते हुए कहा कि यह राज्य के लिए सकारात्मक और गौरवपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि बिहार ऐतिहासिक रूप से अतिथियों और विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करने वाला प्रदेश रहा है.
वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार के युवा क्रिकेटर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुशवाहा ने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जिससे राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी.
उन्होंने युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें और देश तथा बिहार का नाम रोशन करें. कुशवाहा ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यदि उन्हें सही अवसर और मंच मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.
–
एएसएच/
Skip to content