
Mumbai , 18 जून . Bollywood के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि 24 घंटे का दिन काफी नहीं होता और इसे 36 घंटे का होना चाहिए, क्योंकि करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बाकी रह जाता है. हालांकि, अपनी बात को हल्के अंदाज में खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि अब फुटबॉल मैच देखने का समय हो गया है.
‘शहंशाह’ के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में समय की कमी पर विचार साझा किए. उन्होंने लिखा, “24 घंटे में करने के लिए बहुत कुछ है, दिन को 36 घंटे का होना चाहिए और फिर जीवन का दर्शन कहता है कि जब ऐसा होगा तो इसे 48 घंटे करने पर बात होगी.”
उन्होंने आगे अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि समय लगातार आगे बढ़ता रहता है और सब कुछ उसी के साथ चलता रहता है.
बिग बी ने अपने ब्लॉग में फुटबॉल मैच देखने की बात करते हुए आगे कहा, “तो चलो भाई, अब वो खेल देखते हैं जो पैरों से खेला जाता है.”
उन्होंने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा – “टी 5775 – हाहाहाहाहा.. कितना मज़ा आया.. !” यह पोस्ट संभवतः पुर्तगाल और कांगो के बीच खेले गए 1-1 ड्रॉ मैच से जुड़ी थी, जो फीफा विश्व कप 2026 के दौरान खेला गया था.
काम के मोर्चे पर, अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं.
यह एक फंतासी साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक डिस्टोपियन भविष्य (2898 एडी) में काशी शहर पर आधारित है, जहां एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की रक्षा के लिए एक मिशन चलता है. इस बच्चे को भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ से जोड़ा जाता है.
–
एएस
Skip to content