लखनऊ: मंदिर में चोरी का खुलासा: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी, धार्मिक वस्तुएं और बाइक बरामद

Lucknow, 15 अगस्त . राजधानी Lucknow के महानगर क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का Police ने सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, सफेद धातु के टुकड़े, पीतल की धार्मिक वस्तुएं, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान (33), मोहम्मद आदिल (22) और विजय मौर्य उर्फ नाटू (24) के रूप में हुई है. तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने 3 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर लगे आभूषण और cctv कैमरे का डीवीआर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. इस शिकायत पर महानगर थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. विवेचना के दौरान Police को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी.

Police टीम को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शक्ति वन, अकबरनगर बंधा रोड के पास आने वाले हैं और किसी अन्य चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

सूचना के आधार पर Police ने क्षेत्र में सघन वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान काले और लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए. Police को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर और गुडम्बा क्षेत्र के पीपलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की.

आरोपियों ने Police पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों रमजान, नौसाद और सद्दाम के साथ मिलकर पंचमुखी हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र और अन्य सामान चोरी किया था. साथ ही गुडम्बा के एक अन्य मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

Police ने आरोपियों के कब्जे से 34,000 रुपए नकद, 196 ग्राम सफेद धातु का टुकड़ा, पीतल का बड़ा गदा, पीतल का छोटा गदा, पीतल का त्रिशूल, चोरी में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

Police के मुताबिक, मुख्य आरोपी रिजवान एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ बहराइच और Lucknow में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं मोहम्मद आदिल और विजय मौर्य के खिलाफ भी महानगर और गुडम्बा थानों में मंदिर चोरी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं.

इस कार्रवाई को थाना महानगर Police की टीम ने अंजाम दिया. Police का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच की जा रही है.

एएमटी/डीकेपी