
Kanpur, 17 जून . Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव Wednesday को Kanpur पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और अनियमितताओं के मुद्दे पर भाजपा और मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यदि भगवान राम के मंदिर से जुड़े कार्यों में भी अनियमितता या चोरी की बातें सामने आती हैं तो इससे बड़ा अधर्म कुछ नहीं हो सकता.
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं और जब सच्चाई सामने आती है तो जवाब देने से बचते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा के शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार का उदाहरण है. भगवान राम के मंदिर से चोरी होना बेहद गंभीर मामला है और यदि बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए. साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मंदिर प्रबंधन और इससे जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की.
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य द्वारा Samajwadi Party को लेकर दिए गए बयानों पर भी शिवपाल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी Political जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है, इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि Samajwadi Party लगातार मजबूत हो रही है और प्रदेश की जनता का समर्थन उसे मिल रहा है.
शिवपाल यादव ने कहा कि Samajwadi Party ने केशव प्रसाद मौर्य को कई बार Political रूप से पराजित किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौर्य केवल अपनी Political प्रासंगिकता बनाए रखने और टीआरपी बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा चुनाव होता है तो Samajwadi Party उन्हें हराने का काम करेगी.
सपा नेता ने विश्वास जताया कि प्रदेश में जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और आगामी चुनावों में Samajwadi Party को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं.
बता दें कि सपा नेता Kanpur के गदियाना क्षेत्र निवासी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अकील खान का हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे थे. वह वहां करीब 20 मिनट तक रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
–
डीकेपी
Skip to content