
New Delhi, 19 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को कहा कि आज दुनिया India को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है. उन्होंने कहा कि देश के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सहयोग और निवेश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है.
माईगव इंडिया के एक लेख को शेयर करते हुए Prime Minister ने कहा कि India एक बेहतर दुनिया के निर्माण में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और साथ ही वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत स्थिति भी बना रहा है.
Prime Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि India हमेशा बेहतर ग्रह और बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तैयार रहता है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि India के प्रति दुनिया का बढ़ता विश्वास देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्रयासों और आकांक्षाओं का परिणाम है.
उन्होंने कहा, “India बेहतर दुनिया के निर्माण में जो भी संभव होगा, उसे करने के लिए हमेशा तैयार है. साथ ही India के 140 करोड़ लोगों की बदौलत दुनिया India को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है. यही कारण है कि दुनिया India के साथ जुड़ रही है और India में निवेश कर रही है.”
Prime Minister की यह टिप्पणी माईगव इंडिया की उस पोस्ट को साझा करते समय आई, जिसमें पिछले 12 वर्षों में वैश्विक मंच पर India के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया गया था.
माईगव इंडिया ने अपनी पोस्ट में कहा कि वर्ष 2014 के बाद से दुनिया के साथ India का जुड़ाव एक नए और प्रभावशाली दौर में प्रवेश कर चुका है. अब India वैश्विक मुद्दों पर चर्चा को दिशा देने, रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं में अधिक प्रभावी योगदान देने की भूमिका निभा रहा है.
“इंडियाज ग्लोबल मोमेंटम : ए शिफ्ट द वर्ल्ड कांट इग्नोर” शीर्षक वाली पोस्ट में कहा गया कि India का बदलाव वैश्विक मंचों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो विश्व मामलों में उसकी बढ़ती भूमिका और प्रभाव को दर्शाता है.
पोस्ट में कहा गया, “2014 के बाद से दुनिया के साथ India का जुड़ाव अधिक प्रभावशाली हुआ है. देश अब वैश्विक चर्चाओं को दिशा देने, साझेदारियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं में अधिक दृश्यता, विश्वसनीयता और भरोसे के साथ योगदान देने की भूमिका निभा रहा है.”
माईगव इंडिया के अनुसार, India की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि देश आज दुनिया की महत्वपूर्ण आर्थिक, कूटनीतिक और रणनीतिक ताकतों में शामिल हो चुका है.
–
डीबीपी
Skip to content