अहमदाबाद विमान हादसे में पति को खोने वाली महिला ने बताया, ‘अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई’

वडोदरा, 11 जून . Gujarat के Ahmedabad विमान हादसे में पति को खोने वाली हैतल प्रजापति ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की. साथ ही बताया कि उनके लिए यह पूरा एक साल कैसा रहा?

उन्होंने Thursday को से बातचीत में कहा कि हादसे को एक साल हो चुका है. लेकिन, इस पूरे हादसे की जांच में जिस तरह का रवैया प्रशासनिक अधिकारियों और जांच से संबंधित अधिकारियों का रहा है, वो बहुत ही निराशाजनक रहा. मैं कई बार इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश कर चुकी हूं. लेकिन, मुझे सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है. आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ नहीं मिला है.

उनके मुताबिक, पिछले एक साल मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण और दर्दनाक रहा. 12 जनवरी को मेरा एक्सीडेंट हो गया था. इस वजह से मेरे बैक में चोट आ गई थी. इस चोट की वजह से मुझे छह महीने तक के लिए बेड रेस्ट में रहना पड़ा. इस दौरान मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मैंने खुद व्यक्तिगत स्तर पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की. लेकिन, मुझे आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला.

हैतल ने हादसे से जुड़ी विधिक पहलुओं पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मीडिया में एविएशन से जुड़े संबंधित अधिकारी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि इस हादसे के संबंध में सभी को जानकारी दी जाएगी. लेकिन, अफसोस की बात है कि इस हादसे को एक साल हो चुका है. लेकिन, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. हमें यह भी नहीं बताया गया है कि आखिर यह हादसा किस वजह से हुआ था? इसके पीछे क्या कारण थे? बोइंग कंपनी की क्या गलती थी?

पीड़िता के मुताबिक, अब तक हमें 1.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिल चुकी है. अब हमारी Government से अपेक्षा है कि बोइंग कंपनी की ओर से हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी जाए. हमने एआईबी को ईमेल कर दिया है. लेकिन, अभी तक हमें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. हमारे वकील मदद कर रहे हैं. हरसंभव सहायता देने की कोशिश कर रहे हैं. हमें विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन, हमारे वकील ने हमें सबकुछ विस्तार से बताया और समझाया कि हम किन चीजों की मांग Government से कर सकते हैं.

एसएचके/एबीएम