
Ahmedabad, 28 जून . भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने Sunday को Ahmedabad में ब्रॉन्ज मेडल प्ले-ऑफ मैच में मौजूदा चैंपियन बहरीन को 3-1 (25-23, 23-25, 25-21, 25-17) से शिकस्त दी. इसी के साथ मेजबान देश ने ए मेंस कप में अपना पहला मेडल जीता. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और Gujarat के उप Chief Minister हर्ष संघवी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को सराहा है.
इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय वॉलीबॉल के लिए ऐतिहासिक दिन. ए मेंस कप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी पुरुष वॉलीबॉल टीम को बहुत-बहुत बधाई. पूरे देश को आप पर गर्व है.”
वहीं, Gujarat के उप Chief Minister हर्ष संघवी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल. पहली बार, हमारी पुरुष वॉलीबॉल टीम ने ए मेंस वॉलीबॉल कप में मेडल जीता है और यह जीत Ahmedabad में ही हासिल की है. Ahmedabad ने न सिर्फ इस टूर्नामेंट की मेजबानी की, बल्कि इसे प्रेरित भी किया. जय हिंद.”
यह ऐतिहासिक जीत India के लिए एक यादगार टूर्नामेंट का समापन थी. इंडोनेशिया से सेमीफाइनल में करीबी हार की निराशा से उबरते हुए टीम ने शानदार वापसी की और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार पोडियम पर जगह बनाई. इससे ठीक एक दिन पहले, India ऐतिहासिक फाइनल में पहुंचने के बहुत करीब था, लेकिन एशिया की एक दिग्गज वॉलीबॉल टीम के खिलाफ रोमांचक मैच 2-3 (25-15, 24-26, 20-25, 25-19, 13-15) से हार गया.
मौजूदा चैंपियन बहरीन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल प्ले-ऑफ में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और देश के लिए पहला ए मेंस कप मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. ब्रॉन्ज मेडल भारतीय वॉलीबॉल के लिए एक और अहम कदम है. ऐतिहासिक जीत राष्ट्रीय टीम की लगातार तरक्की को दिखाती है और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए बड़ी उम्मीद जगाती है.
–
आरएसजी
Skip to content