
चंडीगढ़, 1 जून . मजीठा थाने पर हुए कथित हमले के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. मजीठिया की तलाश में Monday सुबह पंजाब Police ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे, लेकिन वे वहां नहीं मिले.
पंजाब Police की टीम Monday सुबह अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आवास पर पहुंची. Police टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अकाली दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए. इस दौरान Police अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी की स्थिति बन गई.
अमृतसर के एसपी देहात आदित्य वारियर ने बताया कि जिस-जिस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आए हैं. यहां Police की तैनाती इसलिए की गई है, ताकि लॉ एड ऑर्डर की स्थिति बनी रहे.
पंजाब Police ने चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल और अमृतसर में मजीठिया के सहयोगियों से जुड़े 6 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. अभी भी अमृतसर और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
यह पूरा मामला Police हिरासत से कथित तौर पर एक व्यक्ति को जबरन छुड़ाने से जुड़ा है. आरोप है कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की अगुवाई में Sunday को कुछ लोगों ने मजीठा थाने पर हमला किया था. इस दौरान Police की हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति को जबरदस्ती छुड़वाने की कोशिश की गई.
इस मामले में Police ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. Police की ओर से First Information Report नंबर 91 में दर्ज की गई है. फिलहाल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब Police ने 12 टीमें बनाई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं.
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया था. हालांकि, Supreme Court से जमानत मिलने के बाद वे जेल से रिहा हुए थे.
–
डीसीएच/
Skip to content