
New Delhi, 20 मई . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को कहा कि India की टॉफी निर्यात में वित्त वर्ष 2013-14 के बाद से करीब 166 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर निर्यात के आंकड़े साझा करते हुए Union Minister ने बताया कि टॉफी, कैरेमल और इसी तरह की मिठाइयों का निर्यात वित्त वर्ष 2013-14 में 49.68 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 132 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.
गोयल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “India की टॉफी कहानी सच में कानों के लिए मधुर संगीत जैसी है. वित्त वर्ष 2013-14 के बाद से निर्यात में करीब 166 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.” उन्होंने आगे कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ टॉफियों की मिठास पूरी दुनिया को पसंद आ रही है.
इसी बीच, इससे पहले Wednesday को Prime Minister Narendra Modi ने रोम दौरे के दौरान इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफियों का एक पैकेट उपहार में दिया.
दोनों नेताओं के बीच यह हल्की-फुल्की और अनौपचारिक बातचीत social media पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे एक बार फिर लोकप्रिय ‘#मेलोडी’ ट्रेंड चर्चा में आ गया. यह शब्द Prime Minister मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है.
बाद में मेलोनी ने एक्स पर इस मुलाकात का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह Prime Minister मोदी के साथ हंसते हुए उपहार के बारे में बात करती नजर आईं.
वीडियो में उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए — एक बहुत ही अच्छी टॉफी — मेलोडी.”
इटली की Prime Minister ने अपने पोस्ट के कैप्शन में भी Prime Minister मोदी को इस उपहार के लिए धन्यवाद दिया, जिसके बाद social media पर ‘मेलोडी’ को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.
यह हैशटैग पहली बार Dubai में आयोजित सीओपी28 समिट के दौरान वैश्विक स्तर पर चर्चा में आया था, जब मेलोनी ने Prime Minister मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था, “सीओपी28 में अच्छे दोस्त, #मेलोडी.”
इसके बाद से New Delhi में जी20 समिट सहित कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में दोनों नेताओं की सार्वजनिक और गर्मजोशी भरी मुलाकातें social media पर लगातार चर्चा का विषय बनी रही हैं.
इससे पहले Wednesday को रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम के पास आयोजित एक विशेष रात्रिभोज से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो ने भी इंटरनेट पर काफी ध्यान आकर्षित किया.
दोनों नेताओं को वहां अनौपचारिक अंदाज में बातचीत करते, मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते और सहज माहौल में समय बिताते देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो गए.
–
डीबीपी
Skip to content