प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

Mumbai , 22 अप्रैल . Maharashtra के उप-Chief Minister एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से Prime Minister Narendra Modi पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की.

उन्होंने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से Prime Minister Narendra Modi पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आज की तारीख में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारा देश India एक महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि Prime Minister ने जब से पद ग्रहण किया है, तब से लेकर अभी तक उन्होंने एक दिन भी अवकाश नहीं लिया है. उन्होंने हमेशा ही राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम किया है. उन्होंने अपने कार्यकाल से हमेशा से ही देश को सबसे पहले रखा. इसके बाद ही किसी काम को वरीयता दी. ऐसी स्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह की विवादित टिप्पणी Prime Minister मोदी के संदर्भ में की है, वो देश के लोगों का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. मैं एक बार फिर से मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करता हूं.

इसके अलावा, एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस के लोग Pakistan की भाषा बोल रहे थे. यहां पर Pakistan के नाम से हेडलाइन बन रही थीं, क्योंकि इन लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा किया था.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारी माताओं और बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उन लोगों को कड़ा सबक सिखाने के लिए Prime Minister Narendra Modi ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. लेकिन, अफसोस की बात है कि कांग्रेस के लोगों ने हमारे इस ऑपरेशन का मजाक उड़ाया था. इन लोगों ने आतंकवादियों की भाषा बोलने से कोई गुरेज नहीं किया था.

उन्होंने कहा कि एक Prime Minister के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करना उचित नहीं है. इस तरह के बयान देकर ये लोग अपने लिए खुद ही कब्र खोद रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि Prime Minister Narendra Modi को लगातार देश की जनता का साथ मिलता रहेगा. साथ मिलने में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी. यह मुझे पूरा विश्वास है.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं एक बार फिर से Prime Minister Narendra Modi पर की गई इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे की निंदा करता हूं; यह गलत है. कांग्रेस के हमेशा से यही रवैया रहा है. इन लोगों ने हमेशा से ही विदेश में हमारे देश और Prime Minister Narendra Modi के बारे में विवादित टिप्पणी की है.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जिन विपक्षी दलों ने भी महिला आरक्षण का विरोध किया है. ऐसे सभी दलों को हमारे देश की महिलाएं कड़ा सबक सिखाएंगी.

एमएस/