
कोलकाता, 30 जून . तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की भाजपा Government पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज भाजपा की राजनीति की भेंट चढ़ गया है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सरकारी एजेंसियां बिना किसी सूचना के नागरिकों को उठा रही हैं. भाजपा के कार्यकर्ता तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, उन्हें कमर में रस्सी बांधकर घुमा रहे हैं, उन पर पत्थर फेंक रहे हैं और उन्हें जानलेवा चोटें पहुंचा रहे हैं. भाजपा के गुंडे कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और हर दिन पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैला रहे हैं. दिनदहाड़े Supreme Court के दिशानिर्देशों और बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है.
तणमूल सांसद अभिषेक ने आरोप लगाया कि Political पार्टियों को तोड़ा जा रहा है. बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं. विधायकों पर दबाव डाला जा रहा है, उन्हें धमकाया जा रहा है और पार्टी न बदलने पर झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. जो मौजूदा विधायक झुकने से इनकार करते हैं, उन्हें रातोंरात फंसा दिया जाता है और वे जेल में रहते हैं. अगर भाजपा सच में लोगों के जनादेश के दम पर बंगाल जीती है, तो वह इतनी डरी हुई क्यों है? यह सख्ती क्यों? विरोध की हर आवाज को दबाने की यह बेताब कोशिश क्यों?”
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया “यह एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मौजूदा Chief Minister कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे. जो पार्टी धार्मिक नफरत फैलाकर और Political फायदे के लिए आस्था का इस्तेमाल करके सत्ता में आई, उस पर अब राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे में हेराफेरी का आरोप है. क्या उस आस्था के साथ इससे बड़ा धोखा हो सकता है जिसकी रक्षा का वह दावा करती है.”
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल और India के लोगों के लिए संदेश साफ है. ईमानदार और अडिग लोगों को जेल भेजा जाता है जबकि भ्रष्ट लोग समझौता करके भाजपा में शामिल हो जाते हैं. भाजपा को आपका वोट नहीं चाहिए. उसे विपक्ष मुक्त राज्य और विपक्ष मुक्त देश चाहिए, जहां नागरिकों से विरोध करने, असहमति जताने, सवाल पूछने और आलोचना करने का अधिकार छिन जाए. पश्चिम बंगाल को Police स्टेट बना दिया गया है लेकिन लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, कोई Political पार्टी नहीं. देश देख रहा है और सब कुछ याद रखा जाएगा.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content